
Hazaribagh: आदर्श युवा संगठन टॉल टैक्स विरोध समिति के अध्यक्ष गौतम कुमार ने पूरे झारखंड में टॉल पद्धति हटाने की मांग केंद्र सरकार से की है. उन्होंने कहा कि टॉल प्लाजा किसी भी हाल में होना ही नहीं चाहिए. क्योंकि यह अवैध लूट का अड्डा बनकर रह गया है. टॉल टैक्स में वसूला गया राशि का नाम मात्र का पैसा सरकार के पास जाता है, बाकि पैसा बड़े-बड़े उद्योगपतियों, कंपनी मालिक, नेता व ठीकेदारों की खाते में चला जाता है. अगर पूरा भारत में टॉल राशि की बात कही तो भारत के बजट से डेढ़ गुना ज्यादा राशि संग्रह होती है. रोड के नाम पर अलग-अलग तरीके से आम लोगों से टैक्स वसूला जाता है.
इसे भी पढ़ें: रांची में सहोदर ने बड़े भाई को हथौड़ी से मार डाला, कहा-सड़क दुर्घटना में हुई मौत
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने पूरे तरीके से टॉल टैक्स हटाने का काम किया है, ठीक उसी प्रकार झारखंड से भी टॉल हटना चाहिए. आदर्श युवा संगठन विभिन्न जिलों में टॉल टैक्स का विरोध करने के लिए एक रणनीति तैयार किया है. नगवां स्थित अवैध टॉल प्लाजा को हटाने के लिए आठ जनवरी को हाई कोर्ट में केस किया गया है. एनएचएआई अधिनयम 2008 के अनुसार टॉल प्लाजा की दूरी हवाई अड्डा से तीन किलोमीटर होना चाहिए,जबकि यहां की दूरी शून्य किलोमीटर है.
इसे भी पढ़ें: इंटनेट कनेक्टिविटी नहीं होने से भड़के बिरबांकी के ग्रामीण,कहा- मोबाईल टावर नहीं लगा तो होगा आंदोलन




