JharkhandLead NewsNEWSRanchi

रांची में सहोदर ने बड़े भाई को हथौड़ी से मार डाला, कहा-सड़क दुर्घटना में हुई मौत

पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार, हत्या के कारण का फिलहाल खुलासा नहीं

Ranchi : सहोदर छोटे भाई सुनील लोहार ने हथौड़ी से मारकर बड़े भाई सूरज लोहार 36 वर्ष की हत्या कर दी. घटना रांची अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा अमरूद बगान की है. मृतक सूरज बिजली मिस्त्री का काम करता था. आरोपी ने बड़े भाई को अपने घर के बिजली वायरिंग को ठीक करने के लिए बुलाया था. इसी क्रम में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. गुस्से में सुनील ने सूरज द्वारा लाई गई हथौड़ी को सूरज के सिर पर जोर से मार दिया. मौके पर ही सूरज की मौत हो गई.

 

सूचना मिलते ही अनगड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंची. आरोपी को हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार ने बताया कि आरोपी हत्या के कारणों के बारे में फिलहाल नहीं बता रहा है. जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा.

 

पुलिस के अनुसार आरोपी साइको किलर जैसा व्यवहार कर रहा है. भाई की हत्या करने के बाद विरोध कर रही आसपास की महिलाओं को भी मारने के लिए दौड़ाया था. इधर आरोपी ने भाई की हत्या करने के बाद उसने इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया. घर में हत्या करने के बाद शव को रांची-मुरी मार्ग के किनारे खींचकर ले आया. रोड किनारे शव को रखने के बाद हो-हल्ला करने लगा. इसे सड़क दुर्घटना बता रहा था.

 

मृतक के स्वजनों ने बताया कि, दस वर्ष पूर्व भी आरोपी सुनील ने अपने एक रिश्तेदार की हत्या कर दी थी.  इसके अलावा भी कई महिलाओं पर जानलेवा हमला करते रहा है. सुनील ने पूछने पर बताया कि, भाई की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है. मैंने अपने भाई को नहीं मारा है.

 

मृतक सूरज की पत्नी अनिता देवी मेडिका अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करती है. मृतक के दो बच्चे आर्यन लोहार 11 वर्ष अनिकेत लोहार 7 वर्ष है. सूरज की शादी अनगड़ा के जानुम में 28 अप्रैल 2009 को हुई थी. बच्चें अपने पिता के साथ अमरूद बगान में रहता था. मृतक छह भाई है. मृतक तीसरे नंबर का व आरोपी चौथे नंबर का भाई है.

Related Articles

Back to top button