JharkhandLead NewsRanchi

रांची के मैक्लुस्कीगंज में चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या, टीपीसी का हाथ होने की आशंका

Ranchi: रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत है. मृतकों में 35 वर्षीय भुनेश्वर गंझू तथा 28 वर्षीय नरेश गंझू शामिल हैं. दोनों टंडवा के कोयलरा बघलता गांव के निवासी थे. दोनों चचेरे भाई थे.

इसे भी पढ़ेंःसीएम हेमंत को जान से मारने की धमकी मामले में इंटरपोल की मदद लेगी CID

घटना देर रात करीब 11 बजे की है. सूचना मिलने पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों के अनुसार भुनेश्वर गंझू तथा नरेश गंझू धमधमिया से फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे थे कि दामोदर नदी पुल के समीप अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. घटनास्थल से पुलिस ने AK 47 के दर्जनों खोखे बरामद की है. रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. इनके अनुसार फौरी जांच में मामले में नक्सली संगठन टीपीसी का कनेक्शन सामने आ रहा है.

 

Related Articles

Back to top button