BiharCrime News

शेखपुरा: चौकीदार ने विक्षिप्त महिला को रॉड से पीटा 

Shekhpura: बिहार के शेखपुरा जिले से एक चौकीदार का अमानवीय चेहरा सामने आया है. चौकीदार ने विक्षिप्त महिला को लाठी व लोहे की रॉड से पिटाई कर दी है. घटना बुधवार सुबह की है.

शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर पुलिस लाइन के समीप बाजितपुर गांव के चौकीदार गोरेलाल पासवान ने महिला को लाठी व लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा है.

खलील मलिल चक गांव निवासी राहगीर सुनील कुमार देवा रास्ते से जा रहा था तो महिला को पिटता देख उसे छुड़ाया और इसकी सूचना शेखपुरा थाना अध्यक्ष विनोद राम को दी. विनोद राम ने आनाकानी की तो युवक ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी. लेकिन खबर लिखे जाने तक न चौकीदार पर कार्रवाई हो सकी और ना ही घायल महिला को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा गया था.

इसे भी पढ़ेंःTokyo Olympics : हॉकी सेमीफाइनल में भारत और अर्जेंटीना 1-1 की बराबरी पर

पीड़ित महिला बोलने में असमर्थ है. कहां की है यह भी पता नहीं चल पाया है. ग्रामीण सूत्रों ने बताया है कि महिला इधर-उधर घूम रही थी कि अचानक इसको भगाने के लिए चौकीदार ने रॉड से पीटना शुरू कर दिया.

पत्रकारो के द्वारा पूछे जाने पर एसपी ने मामले में अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंःBig Breaking: GST में पकड़ा गया 300 करोड़ का घोटाला, सीजीएसटी रांची की बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button