
Chaibasa : बड़ाजामदा हॉस्पिटल के पास शाम 4 बजे मुख्य सड़क के किनारे खड़ी हाइवा में विपरीत दिशा से आ रहे शौचालय टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी और एवं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. इसकी सूचना मिलते ही नोवामुंडी भाग 1 के जिला परिषद सदस्य शंभू हाजरा पासवान एवं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रफुल्लो महाकुड तुरंत ही घटनास्थल पहुंच घायलों को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़बिल से शौचालय टैंकर नोवामुंडी गया था. लौटने के क्रम में शौचालय टैंकर की गति काफी तेज गति थी. बड़ाजामदा अस्पताल मोड़ के पास तेज रफ्तार टैंकर ने खड़ी हाइवा में टक्कर मार दी. इस घटना में टैंकर में सवार चार में से एक की मौके पर मौत हो गयी. एक घायल की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. वहीं दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं. घटना की जानकारी स्थानीय बड़ाजामदा थाना को दे दी गई है.
इसे भी पढ़ें – पलामू : पैक्सों में धान बेचने और शुरुआती 50 प्रतिशत भुगतान को लेकर चिंतित हैं किसान, पुरानी व्यवस्था की मांग हुई तेज




