
Chakradharpur : शहर के धातकीडीह फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया. टूर्नामेंट का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता करण महतो और शिक्षक रघुनाथ माहतो ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया तथा फुटबॉल पर किक मारकर उद्घाटन किया. टूर्नामेंट में 24 टीमें शामिल हुए हैं. उद्घाटन मैच धातकीडीह 7 स्टार और दिग्गिलोटा जय बजरंग बली क्लब बीच खेला गया. दोनों टीम में जबरदस्त मुकाबला हुआ. निर्धारित समय पर एक भी गोल नहीं हुआ. अंत में कमेटी ने टॉस कर दिग्गिलोटा को जीत दिलाया. वहीं टूर्नामेंट का खेल जारी है.




