JamshedpurJharkhandJharkhand Politics

TMC युवा मोर्चा के आरआईटी मंडल का विस्तार, विनय कुमार बने अध्यक्ष

Jamshedpur : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सरायकेला-खरसावां जिला युवा मोर्चा का विस्तार करते हुए आरआईटी मंडल अध्यक्ष के रूप में विनय कुमार को नियुक्त किया गया है. वे आदित्यपुर-दो के रोड नंबर-11 के रहनेवाले हैं. पार्टी के जिलाध्यक्ष विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती ने एक कार्यक्रम में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा. मौके पर उन्होंने कहा कि विनय कुमार युवा हैं और संगठन पर पूरी आस्था रखते हैं. उनकी संगठन में लगातार सक्रियता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर उन्हें मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उन्होंने भरोसा जताया कि विनय पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नीति और सिद्धांतों को क्षेत्र की जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि झारखंड में आनेवाले दिनों में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी. लोग अब भाजपा और कांग्रेस से ऊब चुके हैं, ऐसे में टीएमसी एक विकल्प के रूप में है, जिसे जनता पसंद कर रही है. बाबू तांती ने यह भी कहा कि ममता दीदी देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम है और आनेवाले दिनों में वह पीएम पद की कैंडिडेट होंगी. वहीं मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर विनय कुमार ने पार्टी से मिले दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की बात कही. साथ ही कहा कि पार्टी के नीति और सिद्धांतों से क्षेत्र की जनता को अवगत कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा.

इन्‍होंने ली पार्टी की सदस्‍यता

इस मौके पर अंकित मिश्रा, सुमिलन चक्रवर्ती, पप्पु कुमार, प्रतीक कुमार, आदर्श कुमार, विशाल कुमार, आशुतोष कुमार, संदीप कुमार, नंदन कुमार, शुभम कुमार, आयुष कुमार, अभिनव कुमार, अंकुर कुमार, राहुल कुमार, प्रणव कुमार, निखिल कुमार समेत अन्य युवाओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर ब्लॉक ऑफिस चोरों के निशाने पर, 12 दिनों में दूसरी बार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ माजरा

Related Articles

Back to top button