
Kolkata: पश्चिम बंगाल की ममला सरकार और केन्द्र की मोदी सरकरा में आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर तनातनी होती रही है. बीजेपी और टीएमसी के नेता एक दूसरे पर कटाक्ष करते रहते हैं. इन सब के बीच टीएमसी के एक सांसद ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘काली नागिन’ बता दिया.
ये भी पढ़ें- भारत के साथ जारी तनाव के बीच अब चीन ने भूटान के साथ खड़ा किया नया सीमा विवाद
दरअसल, बंगाल के बांकुरा से टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी 2019 से पहले यहां आए थे. उन्होंने वादा किया था कि हम बेहतर भारत बनाएंगे. उन्होंने अपना वादा निभाया. जीडीपी ग्रोथ गिरकर एक फीसदी हो गई. इसके लिए निर्मला सीतारमण और नरेन्द्र मोदी की जय है.
The way people die due to bite of 'Kala Nagini'
(venomous snake),same way,people are dying due to Nirmala Sitharaman. She has destroyed the economy.She should be ashamed&resign from her post.She is the worst Finance Minister: Kalyan Banerjee,TMC in Bankura y'day pic.twitter.com/SnUgdX55m7— ANI (@ANI) July 5, 2020
एक रैली को संबोधित करते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि ‘काली नागिनी’ के काटने से जिस तरह लोगों की मौत होती है उसी तरह निर्मला सीतारमण के कारण लोग मर रहे हैं. उन्होंने अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है. उन्हें शर्म आनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. वह सबसे खराब वित्त मंत्री हैं.




