
Dubai : मुंबई इंडियंस के हरफनमौला कीरोन पोलार्ड ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में हार्दिक पंड्या के साथ आखिरी 23 गेंद में 67 रन जो़ड़ने के बाद कहा कि उन्हें पता था कि अंतिम चार ओवर में कुछ भी संभव है. मैन |ऑफ द मैच पोलार्ड ने गुरुवार की रात मैच के बाद कहा- आपको हालात के अनुरूप खेलना है. गेंदबाजों को देखकर तय करना है कि हर ओवर में कितने रन बना सकते हैं. उन्होंने कहा- आज हार्दिक ने आकर अपनी ताकत दिखाई. हमें पता है कि आखिरी चार ओवर में कुछ भी संभव है.
इसे भी पढ़ें :हाथरस मामले में हाईकोर्ट की पहल आशा की किरण: प्रियंका गांधी
राहुल ने कहा-हार से है मायूसी
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने स्वीकार किया कि उन्हें एक अतिरिक्त गेंदबाज को उतारना होगा. उन्होंने तीसरी हार के बाद कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि यह कुंठित करने वाली हार है लेकिन मायूसी तो है. उन्होंने कहा- हम चार में से तीन मैच जीत सकते थे. इस मैच में हमने कुछ गलतियां की. उम्मीद है कि हम अगले मैचों में मजबूती से खेलेंगे. एक और गेंदबाज की जरूरत है या एक हरफनमौला जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सके. हम कोचों के साथ मिलकर तय करेंगे.
डैथ ओवरों में पंजाब की कमजोर गेंदबाजी
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम ने डैथ ओवरों में पंजाब की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाया.
उन्होंने कहा- हमारी शुरूआत अच्छी नहीं रही लेकिन पंजाब की गेंदबाजी को देखकर हमें अनुमान था कि हम इसकी भरपाई कर लेंगे. पोलार्ड और हार्दिक ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया और उन्हें फार्म में देखकर अच्छा लगा.
इसे भी पढ़ें :CoronaUpdate: अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेशन में डोनाल्ड ट्रंप




