
Ranchi: सर्वधर्म सद्भावना समिति की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई. इसकी अध्यक्षता संरक्षक हीरालाल साहू ने की. इस दौरान कमेटी का विस्तार कर नये स्तर से पदाधिकारियों को केंद्रीय कमेटी में शामिल करने पर चर्चा हुई. इसके बाद सर्वसम्मति से तिलक राज अजमानी मुख्य संरक्षक बनाए गये. राजीव रंजन मिश्रा, सूरजभान सिंह और हीरा लाल साहू संरक्षक बनाये गये.
इसके साथ ही इस्लाम केंद्रीय अध्यक्ष. उपाध्यक्ष के लिये ओम सिंह, हाजी अख्तर, और डॉ.जीवर्धन प्रसाद चयनित हुए. महासचिव गोपाल पारीक और परमजीत सिंह टिंकू बनाये गये. जनक नायक, आनंद जालान और नौशाद खान सचिव बनाए गये. बुलंद अख्तर मीडिया प्रभारी और कार्यकारिणी में यूनुस अंसारी, फिरोज अंसारी व विष्णुदेव सिंह समेत अन्य को घोषित किया गया.
इसे भी पढ़ें :बंपर सरकारी नौकरी : अगर आप ग्रेजुएट हैं तो SSC के 6506 पोस्ट पर एप्लाई करने का गोल्डन चांस
गरीबों के कल्याण में काम करना है
समिति के मुख्य संरक्षक तिलक राज अजमानी ने इस दौरान कहा कि पूरे राज्य में आपसी सद्भाव ,एकता एवं भाईचारा कायम रखते हुए जनहित में कार्य करना है. जो कि समीति का मूल उद्देश्य है. आम जनता तक अमन का संदेश पहुंचाना और गरीबों के हित में कार्य करना सर्वधर्म सदभावना समिति उद्देश्य होगा. इन्हीं लक्ष्यों के साथ सद्सयों को काम करना है. इस दौरान निर्णय लिया गया कि कोविड 19 के समय में सराहनीय भूमिका निभाने वाले संगठन एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को बहुत जल्द सम्मानित किया जाएगा. साथ ही अन्य लोगों को भी समिति से जोड़ने का फैसला लिया गया.
जिलों से चुने गये प्रतिनिधि
हजारीबाग से इरफान अहमद संयोजक, मनोज गोयल सह संयोजक. पूर्वी सिंहभूम से अजीत यादव संयोजक और परवेज अख्तर सह संयोजक. सरायकेला से विष्णु गोप संयोजक और ज्याउद्दीन सह संयोजक. खूंटी से शहजादा खान संयोजक और जयराज मिश्रा सह संयोजक. साहेबगंज से सत्यनारायण यादव संयोजक और शमीम अख्तर सह संयोजक. धनबाद से मुमताज कुरैशी संयोजक बनाए गये.
इसे भी पढ़ें :डाक विभाग का कारनामा, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी के नाम से जारी किये टिकट




