ChatraJharkhand

चतरा : अंजनवा नहर निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

Chatra :  मयूरहंड प्रखंड के अंजनवा नहर निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता के विरुद्ध ग्रामीणों ने मोर्चा  खोल दिया है. ग्रामीणों ने संवेदक के खिलाफ हजारीबाग सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता पप्पु कुमार से शिकायत की है. शिकायत के बाद जांच करने के पहुंचे अभियंता ने अंजनवा नहर और निर्माण कार्य स्थल पर जाकर जांच की.

इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में अनियमितता पायी. उन्होंने संवेदक को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि नहर का निर्माण कार्य किसानों के हित को ध्यान में रखकर कराया जा रहा हैं.

इसे भी पढ़ेंः बंपर सरकारी नौकरी : अगर आप ग्रेजुएट हैं तो SSC के 6506 पोस्ट पर एप्लाई करने का गोल्डन चांस

बताया कि जहां भी आवश्यकता होगी वहां पर जरूरत के अनुसार कार्य किया जाएगा. इस दौरान तिलरा के ग्रामीणों ने नहर निर्माण के लिए भूमि की खुदाई कर दिए जाने की शिकायत की. कहा कि इससे आवागमन में परेशानी हो रही है. लोगों ने अभियंता से नहर पर पुलिया निर्माण की मांग की.

कार्यपालक अभियंता ने नहर पर पुल निर्माण करवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया. उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता नजर आती है तो इसकी शिकायत हमारे पास कर सकते हैं. इस नहर के बनने से किसानों की आय में वृद्धि होगी. मौके पर कनीय अभियंता, सुपर वाइजर, सर्वेयर के अलावा अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंः मेलबर्न टेस्टः भारत ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से धोया

Related Articles

Back to top button