JharkhandRanchi

 रांची रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर रहते हैं बंद , रेल यात्री होते हैं परेशान

Ranchi :  रांची रेलवे स्टेशन पर इन दिनों अधिकतर टिकट काउंटर बंद पड़े रहते हैं. बता दें कि रांची रेलवे स्टेशन पर जेनरल टिकट के लिए कुल छह टिकट काउंटर हैं और एक करेंट रिजर्वेशन काउंटर है, इसके बावजूद दो -तीन जेनरल काउंटर खुलते हैं, बाकी बंद ही नजर आते हैं. इस कारण टिकट लेने के लिए यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

टिकट रिजर्वेशन के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है

रांची रेलवे स्टेशन की गिनती अच्छा रेवेन्यू देने वाले स्टेशनों में होती  है, लेकिन स्टेशन पर टिकट रिजर्वेशन कराने जाने वालों की परेशानी से प्रबंधकों को शायद कोई मतलब नहीं है. यहां टिकट रिजर्व कराने आने वाले यात्रियों को आये दिन परेशान होना पड़ता हैं. बता दें कि यहां टिकट बुकिंग कराने के लिए कुल दस काउंटर बनाये गये हैं,  लेकिन सिर्फ छह काउंटर ही खुले दिखे. बाकी चार काउंटर बंद थे. लोगों का कहना है कि अक़्सर काउंटर बंद रहते हैं.  लोगों को टिकट रिजर्वेशन के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है.

टीवी डिस्प्ले बंद होने से यात्री परेशान

रिजर्वेशन हॉल में लगे टीवी डिस्पले पर ट्रेनों के आने जाने के समय की जानकारी दी जाती है.  लेकिन वह भी बंद पड़ा हुआ मिला. यात्रियों ने बताया कि हमें इंक्वायरी काउंटर में जाकर ट्रेनों के बारे में जानकारी लेनी पड़ती है. रिजर्वेशन हॉल में यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सियों की कमी है . इस कारण बूढ़े और लाचार लोगों की परेशानी बढ़ जाती है.

रिजर्वेशन काउंटर के नवीकरण की योजना है और इसे जल्द ही ठीक किया जायेगा. जहां तक टिकट काउंटरों के बंद होने की बात है, तो इसकी हम जानकारी लेंगे और कार्रवाई करेंगे :  नीरज कुमार,  सीनियर डीसीएम रांची रेल मंडल

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button