Lead NewsNationalNEWSSports

आज से वनडे का रोमांच: इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस, जानें-वजह

New Delhi: टेस्ट व टी-20 के बाद इंग्लैंड में आज से वनडे का रोमांच शुरू हो रहा है. भारतीय टीम आज ओवल में इंग्लैंड में तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबले खलेगी. भारतीय समय के अनुसार शाम पांच बजे टॉस होगा और से साढ़े पांच बजे से मुकाबला शुरू होगा. खऱाब परफारमेंस की वजह से आलोचना की चपेट में रहे विराट कोहली के इस मुकाबले में खेलने की उम्मीद कम है. बताया जा रहा है कि वह ग्रोइन की इंजरी से जूझ रहे हैं.

 

आठ साल पहले भारतीय टीम इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीत चुकी है. भारतीय टीम प्रबंधन उसी प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद करेंगे. तब भारत ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया था. हालांकि, इसके बाद से भारत को सीरीज जीत की तलाश है. टी-20 सीरीज में भारत से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड टीम पूरी ताकत के साथ वनडे सीरीज को जीतना चाहेगा. माना जा रहा है कि टी-20 में टीम से बाहर दिग्गज जो रूट, जॉनी बेयरेस्टो व बेन स्टोक्स वनडे में वापसी करेंगे. इन तीनों की वापसी के साथ ही मेजवान टीम की मजबूती चौगुनी हो जाने की उम्मीद है. इस तिकड़ी में से कोई एक मुकाबले को जीता सकता है.

 

इधर, भारतीय टीम शिखर धवन की वापसी हो रही है. जाहिर है कप्तान रोहित के साथ शिखर ओपनिंग करेंगे. विराट की गैरहाजिरी में तीन नंबर पर श्रेयस अय्यर खेलते दिख सकते हैं. मीडिल आर्डर में ऋषभ, सूर्यकुमार, हार्दिक व रवींद्र जडेजा खेल सकते हैं. गेंदबाजी में मुहम्मद शमी की भी खेलने की उम्मीद है. इसके साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका मिल सकता है. बुमराह व चहल का खेलना तो तय ही है.

 

 दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली/श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल.

इंग्लैंडः जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्कान), मोइन अली, डेविड विली, ब्राइडन कार्स, मैट पारकिंसन और रीसे टोपली.

Related Articles

Back to top button