
Ramgarh : त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 के प्रथम चरण में दुलमी, चितरपुर एवं गोला प्रखंड में चुनाव होना है. इसके लिए नामांकन की आखिरी तिथि 23 अप्रैल अपराहन 3:00 बजे तक निर्धारित है. इसी क्रम में बुधवार को अपराहन 3:00 बजे तक अलग-अलग पदों के लिए कुल 79 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा, जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दुलमी प्रखंड से 10 महिलाओं एवं 6 अन्य, चितरपुर प्रखंड से 8 महिलाओं एवं 4 अन्य, गोला प्रखंड से 15 महिलाओं एवं 9 अन्य ने नामांकन पत्र भरा.
ग्राम पंचायत के मुखिया पद के लिए दुलमी प्रखंड से 4 महिला एवं 3 अन्य, चितरपुर प्रखंड से 3 महिला एवं 3 अन्य, गोला प्रखंड से 5 महिलाएं एवं 2 अन्य ने नामांकन पत्र भरा.
पंचायत समिति सदस्य के लिए दुलमी प्रखंड से 3 महिलाओं, गोला प्रखंड से 2 महिलाओं एवं 1 अन्य ने नामांकन पत्र भरा, वहीं जिला परिषद सदस्य के पद के 1 अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
इसे भी पढ़ें:Ranchi : अरगोड़ा और सहजानंद चौक पर लेफ्ट लेन फ्री करने की कवायद शुरू, अतिक्रमण, पोल और दुकानें बनीं बाधा
बुधवार को 363 प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के मद्देनजर बुधवार को पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए 33, मुखिया पद के लिए 23, वार्ड सदस्य पद के लिए 299 एवं जिला परिषद सदस्य के पद के लिए 8 कुल 363 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में सबसे गर्म पलामू, 45.6 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान




