JharkhandLead NewsRanchi

Ranchi : अरगोड़ा और सहजानंद चौक पर लेफ्ट लेन फ्री करने की कवायद शुरू, अतिक्रमण, पोल और दुकानें बनीं बाधा

Ranchi: राजधानी के राजमार्ग पर स्थित अरगोड़ा और सहजानंद चौक के विकास एवं चौड़ीकरण का काम जुडको ने शुरू किया है. जिससे की यातायात सुगमता पूर्वक संचालित हो सके. इसके लिए दोनो चौराहों को लेफ्ट टर्न फ्री करने की भी कवायद चल रही है. लेकिन दोनो चौक पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और संचार माध्यमों के संसाधन बाधक बन रहे है.

जुडको द्वारा अतिक्रमणकारियों और संचार माध्यमों के संस्थाओं से अतिक्रमण और स्मार्टपोल तथा टेलीफोन के बाक्स हटाने का लिखित और मौखिक रूप से आग्रह किया गया था.

बावजूद इसके काम शुरू होने के महीनों बाद भी दोनों चौराहे अतिक्रमण मुक्त नहीं हुये. एक समुदाय द्वारा चौड़ीकरण किये जाने के चिह्नित स्थान पर झंडा गाड़ कर काम बाधित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें:सरकारी स्कूलों का हाल : ठिठुरते बीत गई कड़ाके की सर्दी, अब गर्मी में बांट रहे स्वेटर

नोटिस के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

अतिक्रमण और अन्य बाधक संसाधनों को हटाने संबंधी आम सूचना 22 फरवरी को निकाली गयी लेकिन कोई अतिक्रमण और पोल तथा मेधा डेयरी की दुकान पीछे नहीं की गयी.

जुडको द्वारा फिर 14 अप्रैल को बाधाओं को तीन दिन के भीतर हटाने के लिए आम सूचना निकाली गयी. लेकिन स्थिति अब भी यथावत है. अब प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण, पोल और दुकानों को हटा कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:जमीन रजिस्ट्री के सारे दस्तावेज रजिस्ट्रार खुद लेंगे, हंगामा के बाद वकीलों को मिला आश्वासन

Related Articles

Back to top button