JharkhandKoderma

कोडरमा : पंचायत चुनाव को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक

Koderma : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 Phase II और IV के लिए अधिघोषणा की गयी है. ऐसे में इसे लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय है. कार्यों का निष्पादन समय करने हेतु कोषांग के वरीय, नोडल, सहायक पदाधिकारियों, निर्वाची, सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त आदित्य रंजन की ने समीक्षात्मक बैठक की.
बैठक में मुख्य रूप से नाम निर्देशन हेतु प्रपत्रों की उपलब्धता, वीडियोग्राफी की व्यवस्था व पुलिस बल की उपलब्धता के साथ-साथ अन्य कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के लिए विभिन्न पदों हेतु नामांकन प्रपत्र दाखिल करने का कार्य पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है.

इसे भी पढ़ें:रिम्स में ‘ए’ श्रेणी की 370 नर्सों की होगी बहाली, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने निकाला विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि चुनाव से संबंधित जिस पद के लिए प्रत्याशी नामांकन प्रपत्र लेने आते हैं, उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. नामांकन प्रपत्र के लिए आने वाले प्रत्याशी के साथ ज्यादा लोगों की भीड़ न हो, इसका ध्यान रखेंगे.

दिनांक 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक नामांकन प्रपत्र भरे जाएंगे, उपायुक्त ने बताया कि सभी निर्वाचन कार्यालय में बेरिकेटिंग करना सुनिश्चित करेंगे. प्रत्याशी के साथ आने वाले लोगों को 100 मीटर पहले रोकने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त ने कहा कि नामांकन के लिए संबंधित निर्वाचन कार्यालय में अभ्यर्थी सिर्फ प्रस्तावक के साथ ही आ सकें, इसका ध्यान रखें.

इसे भी पढ़ें:लालू प्रसाद की जमानत मामले में सीबीआइ ने दाखिल किया जवाब, सुनवाई 22 अप्रैल को

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों एवं कल्सटरों पर पीने का पानी, शौचालय की व्यवस्था, बिजली इत्यादि की बुनियादी सुविधा रहे, इसकी भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे.

बैठक में मुख्य रुप से उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:सरकारी स्कूलों का हाल : ठिठुरते बीत गई कड़ाके की सर्दी, अब गर्मी में बांट रहे स्वेटर

यहां मिलेंगे नामांकन प्रपत्र

जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन के लिए 20 अप्रैल से नामांकन प्रपत्र दिये जायेंगे. अपर समाहर्ता कार्यालय कोडरमा में जिला परिषद, अनुमंडल कार्यालय कोडरमा में पंचायत समिति सदस्य एवं संबंधित प्रखंडों के अंचल कार्यालय में मुखिया तथा संबंधित प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में वार्ड सदस्यों के नामांकन प्रपत्र दिये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें:Ranchi : अरगोड़ा और सहजानंद चौक पर लेफ्ट लेन फ्री करने की कवायद शुरू, अतिक्रमण, पोल और दुकानें बनीं बाधा

Related Articles

Back to top button