Ranchi : खलारी इलाके से तीन अपराधियों को हथियारों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में ऑफताब अंसारी, दाबिर और दानिश शामिल है. इनके पास से दो पिस्टल, पांच जिंदा गोली, चार मोबाइल, तीन आधार कार्ड, एक बाइक और लूट के 12 हजार रुपये बरामद किये गये है. शनिवार को खलारी डीएसपी पुरुषोतम कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हुटाप बस्ती की ओर से कुछ अपराधकर्मी खलारी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले है. सूचना के बाद नारायण घोड़ा के पास चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने जिन तीन अपराधियो को पकड़ा है उनमें आफताब अंसारी चतरा का, जबकि दाबिर और दानिश यूपी का रहने वाला है. दोनों विमान से रांची आते थे. इलाके में अपराध की घटना को अंजाम देकर विमान से वापस चले जाते थे. तीनों ने रांची और रांची के आसपास कई घटनाओं को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि यूपी के दोनों अपराधियो ने डकैती के पैसे से आलिशान घर भी बनाया है. इनके खिलाफ लूट, डकैती के दर्जनों मामले रांची और अन्य जिलों में दर्ज है.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button