
Jamtara. जामताड़ा जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है. मंगलवार को जिले में तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अब जिले में लोगों में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल बन गया है.
मातृआश्रम में पिता-पुत्री मिले पॉजिटिव
जामताड़ा शहर के मातृआश्रम में पिता पुत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. पिता की उम्र 43 वर्ष है जबकि बेटी के उम्र 13 साल है. शहर में धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ रही है. वहीं, कुंडहित प्रखंड में भी कोरोना का मामला सामने आया है. मरीज एक निजी चालक है. पिछले सप्ताह गाड़ी से बिहार गया हुआ था. बिहार से लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद प्रशासन ने गांव को सील कर दिया है.
866 की रिपोर्ट पेंडिंग
जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजित दुबे ने बताया कि जिले में 2607 लोगों की जांच कराई गई थी, लेकिन 866 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है. जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हो गई। 300 लोगों को ट्रू नेट मशीन से जांच करवाई है। वहीं, शहर में भी कोरोना संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है.




