Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : पुलिसकर्मी बन लोगों से गहनों की ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, पुलिस आज करेगी खुलासा

Jamshedpur : जमशेदपुर में भोले भाले लोगों को पुलिसकर्मी बन गहनों की ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों की गिरफ्तारी आजादनगर थाना क्षेत्र के चेपापुल से की गई. पुलिस तीनों को पकड़कर थाना ले गई जहां सभी से पूछताछ की गई. पकड़ाए गए ठग मध्यप्रदेश के भोपाल और महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले है. इनके पास से पुलिस ने गहने भी बरामद कर लिए है. ठग साकची और मानगो जैसे इलाकों में लोगों को निशाना बनाते थे और उन्हें खुद को पुलिसकर्मी बताकर गहने उतरवा लेते थे. इसी बीच लोगों को बेवकूफ बनाकर गहने लेकर फरार हो जाते थे. मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सभी शहर छोड़कर फरार होने वाले है इसके बाद ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर मानगो में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया और ठगों को चेपापुल से पकड़ लिया गया. पुलिस आज मामले का खुलासा करेगी.

Related Articles

Back to top button