JharkhandRanchi

रथ मेले से जब्त तीनों मानव भ्रूण निकले असली, गर्भ में ही मौत का शक

Ranchi :  जगन्नाथपुर रथ मेले  से 10 जुलाई को जब्त किये गये मानव भ्रूण असली निकले. प्रदर्शन करने वालों ने इन्हें केमिकल फार्मालीन में रखा था ताकि सड़े नहीं.

मिली जानकारी के अनुसार रिम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलोजी विभाग के आंतरिक बोर्ड ने शनिवार को तीनों भ्रूणों का पोस्टमार्टम किया. हालांकि पोस्टमार्टम से इस बात का पता नहीं चल सका कि भ्रूणों की मौत कैसे हुई थी. आशंका जतायी गयी है कि इन अविकसित भ्रूणों की मौत गर्भ में ही हो गयी थी.

इसे भी पढ़ें : एनआइए को बड़ी कामयाबी, आतंकी साजिश का पर्दाफाश, तमिलनाडु में तीन संदिग्ध के ठिकानों पर छापेमारी

मानव भ्रूण के साथ प्रदर्शन करते तीन लोग हुए थे गिरफ्तार

बता दें कि 10 जुलाई को जगन्नाथपुर मेले में मानव भ्रूण का प्रदर्शन करते हुए कोलकाता के तीन लोग पकड़े गये थे.

गिरफ्तार लोगों में वकील माइटी, पिंटू माइटी व प्रभात सिंह शामिल हैं. मेले में भ्रूण को देखकर किसी को असली होने का शक हुआ था और उसने पुलिस को सूचना दी थी.

इसे भी पढ़ें : गोमिया : 500 बच्चे हैं स्कूल में, खुले में जाना पड़ता है शौच, खुले में ही बनता है MDM

कोलकाता मेडिकल कॉलेज से मानव भ्रूण खरीदे थे

पुलिस ने जब तीनों लोगों को भ्रूण के साथ गिरफ्तार किया था तो वे रबर का भ्रूण बताकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे थे.

बाद में सख्ती से पूछताछ में बताया कि उन्होंने कोलकाता मेडिकल कॉलेज से मानव भ्रूण खरीदे हैं, जिनका मेला-बाजार में प्रदर्शन करते हैं. पुलिस ने तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें : आरएसएस का फैसला : रामलाल भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पद से हटाये गये, आरएसएस के सह-संपर्क प्रमुख बने  

Related Articles

Back to top button