
Khunti: जिले में दो पक्षो में पथराव और तनाव मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है. मामले में खूंटी थाना में तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें एक प्राथमिकी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दर्ज कराया है जिसमें करीब 38 लोगों को आरोपी बनाया गया है. वही दूसरी प्राथमिकी हिदू समूदाय के लोगों ने कराया है जिसमें करीब 35 लोगों को आरोपी बनाया गया है. जबकि एक प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज की है जिसमें करीब 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस अब मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हंगामा में शामिल लोगों की पहचान में जुटी है. आरोपी को चिन्हित करने के बाद गिरफ्तार किया जायेगा. हालांकि कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पीआर बांड पर भी छोड़ा है.
250 अतिरिक्त पुलिस की तैनाती
मामले की गंभीरता को देखते हुये खूंटी में 250 अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गयी है. जिसमें रेप, जैप, जिला पुलिस शामिल है. बता दें, कि श्रीरामनवमी महोत्सव की परंपरा के अनुसार बीते मंगलवार को जुलूस निकाला गया था. आरोप है कि जुलूस जब आजाद रोड से गुजर रहा था, तब छतों से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की. इससे गुस्साये लोगों ने खूंटी मुख्य पथ को जाम कर दिया. देर रात पुलिस ने पथराव के आरोपियों को बुधवार दिन 12 बजे तक गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया. बुधवार को इस घटना के विरोध में जुलूस निकालने वाले विभिन्न अखाड़ों के लोगों ने खूंटी बंद का आह्वान किया था. अखाड़ों के सैकड़ों लोग एक बार फिर जुलूस की शक्ल में भगत सिंह चौक, नेताजी चौक, कर्रा रोड शिवाजी चौक और भट्टी रोड की ओर गये तो तनाव की स्थिति पैदा हो गयी. दो पक्षों के बीच आमने-सामने पथराव होने लगा. मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया. वहीं इलाके में धारा-144 लगा दी गयी है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में हीट वेव का कहर जारी, 10 अप्रैल से शहर का पारा पहुंचेगा 40 के पार




