
Hazaribagh : तेज रफ्तार का कहर हजारीबाग़ जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियठ में देखने को मिला.तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इससे कार पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी. जबकि गाड़ी पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. इन्हें इलाज के स्थानीय एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया.
इसे भी पढ़ें :झारखंड मैट्रिक बोर्ड का एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड
बताया जा रहा है कि इचाक थाना क्षेत्र के एनएच 33 रांची- पटना मार्ग बरियठ में तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार जेएच 01b y 4897 ने अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटनास्थल पर ही मनोज शर्मा (58 वर्ष) मेधा डेयरी के इंचार्ज रांची और बिरजू राणा (58 वर्ष) प्रोफ़ेसर झारखंड कॉलेज (डुमरी )की घटनास्थल पर मौत हो गई. दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल अमित कुमार को इलाज के लिए स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया.
इसे भी पढ़ें :रांची में डायन-बिसाही हत्याकांड में तीन अपराधी गिरफ्तार
रामगढ़ से अपने घर तिरला जा रहे थे

बताया जा रहा है कि कार पर सवार परिवार के एक अन्य सदस्य सुमित कुमार को मामूली चोटें आयी और वह सुरक्षित है. जानकारी मिल रही है कि चारों एक ही घर के चाचा भतीजा एवं पुत्र है जो रामगढ़ से अपने घर तिरला जा रहे थे. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें :रांची में सोना लूट मामले का खुलासा, राजू धानुका हत्याकांड के आरोपी सहित 7 अपराधी गिरफ्तार




