Dhanbad

धनबाद: निरंजन तांती हत्याकांड के तीन आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Dhanbad: निरंजन तांती हत्या केस में नामजद आरोपी कैलाश धिक्कार (40), करण धिक्कार (19) और मुख्य आरोपी दुखहरनी देवी (35) को इनके पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर स्थित गुलगुलिया पट्टी में 19 जनवरी को धनंजय यादव गुट और रामबाबू धिक्कार गुट में खूनी संघर्ष हुआ था. इसमें निरंजन तांती की मौत हो गई थी. इस मामले में आरोपित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं एक अगस्त को धनंजय यादव के घर में घुसकर की गई हत्या के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

सिंदरी के एसडीपीओ ने बताया कि झरिया पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया है. तीनों को जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि धनंजय यादव कांड में विक्की वर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. दोनों कांड के नामजद आरोपी रामबाबू धिक्कार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार, झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: धनबाद : RPF ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार, 25 अवैध टिकट बरामद

Related Articles

Back to top button