
Dhanbad: बीते 8 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे झरिया के चौथाई कुल्ही में तेज गति से कार चलाने को लेकर हुए विवाद में चौथाई कुल्ही निवासी अमन रवानी उर्फ गप्पी को कुछ युवकों के द्वारा मारपीट करने और गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया था. जिसमे पुलिस को सफलता मिली है. तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
एसडीपीओ सिंदरी भूपेंद्र प्रसाद रावत द्वारा झरिया थाना में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया. उन्होंने बताया की घटना को लेकर अमन रवानी के चाचा ने झरिया थाना में मामला दर्ज करवाया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ की अगुवाई में पुलिस की विशेष जांच टीम बनाई गई थी. गठित टीम द्वारा अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर घटना में शामिल अभियुक्त चौथाई कुली के ही रहने वाले सुमित कुमार मिश्रा, विवेक कुमार रवानी और भागा के अनुज पासवान को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से घटना कारित करने में प्रयुक्त पिस्टल, गोली एवं मोबाईल को बरामद किया गया. अनुज पासवान को घटना कर भागने के क्रम में ही स्थानीय लोगो पकड़ पर पुलिस के हवाले कर दिया गया था. एसडीपीओ ने बताया की इन सभी को जेल भेजा जाएगा साथ ही और जो भी लोग घटना में शामिल थे उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा. छापेमारी टीम में एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद रावत के अलावे जोरापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार, बोरागढ़ थाना प्रभारी अजीत कुमार सहित थाना के दल बल शामिल थे. वहीं जानकारी के अनुसार अमन कुमार का दुर्गापुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. जहां हालत स्थिर बतायी जा रही है.




