
Hazaribagh : सोमवार की देर रात को हजारीबाग जिले के चौपारण में एक टूरिस्ट बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बस पर सवार करीब 75 लोग हुए घायल हो गए.इन्हें बेहतर इलाज के लिए एमचसीएच भेज गया.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता के समीप अवस्थित उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट से कृष्ण भक्तों की टोली बोध गया, दिल्ली और मथुरा टूर में निकली थी. इनकी बस चौपारण के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस पर सवार सभी लोग घायल हो गए.
चौपारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों का प्राथमिक उपचार होने के बाद यहां से करीब 18 से अधिक मरीजों को 108 एंबुलेंस के जरिए एचएमसीएच भेजा गया. वहां से दो गम्भीर मरीजों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया.

इसे भी पढ़ें:अवैध ढंग से राशन कार्ड लेने वालों को चेतावनी, 30 नवंबर तक सरेंडर करें राशन कार्ड, नहीं तो दर्ज होगी प्राथमिकी
ड्यूटी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को किया अलर्ट
बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि करीब 12 बजे बरही के विधायक उमाशंकर अकेला के पीए अजय राय ने हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को सड़क दुर्घटना की जानकारी दी.
इस पर तत्परता दिखाते हुए रंजन चौधरी एचएमसीएच पहुंचे और यहां मौजूद ड्यूटी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को अलर्ट करते हुए तत्काल एचएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार से आपातकालीन स्थिति में विशेष चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी की टीम भेजने का आग्रह किया.
इसके बाद ड्यूटी डॉक्टर ऑर्थोपेडिक डॉ.मयंक प्रताप के अलावा अन्य चार चिकित्सकों की विशेष टीम अलर्ट हो गयी. जैसे ही चौपारण से रेफर होकर मरीज एचएमसीएच पहुंचे सभी का चिकित्सकों की इस दल ने इलाज शुरू किया.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand स्थापना दिवस समारोह में मिलेगी राज्य के लोगों को कई सौगातें
दो मरीजों को भेजा गया रिम्स
करीब डेढ़ दर्जन मरीज चौपारण से प्राथमिक उपचार के उपरांत एचएमसीएच पहुंचे. इनमें कई पुरुषों के अलावे बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं.
सभी को यहां का प्राथमिक उपचार कराने के बाद भर्ती करके इलाज शुरू हुआ. यहां पहुंचने वाले दो मरीजों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया.
इसे भी पढ़ें:बिहार में सुधा दूध की कीमत में 11 से दो से चार रुपये तक की हो सकती है बढ़ोतरी




