
New Delhi : आप में से बहुत से लोगों ने कई बार मदारी और बंदर को खेल देखा होगा. जहां बंदर मदारी के इशारों पर बंदर कई ऐसे काम करने लगता है जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है. वहीं सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें में एक बंदर ने बिना मदारी के ही कुछ ऐसा काम किया जिसे देखकर आपको यकीन नहीं आयेगा कि आमतौर पर उत्पाती और उछल कूद करने की इमेज रखनेवाला बंदर भी इतनी समझादारी वाला काम भी कर सकता है.
ये वीडियो फनी वीडियोज/वायरल वीडियोज नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 872 लाइक्स और 205 रिट्वीट भी मिल चुके हैं.
Psst! 🤫 😂 pic.twitter.com/z2rxcgVpOw
— Funny Videos / Viral Videos (@SeeFunnyVideo) October 26, 2020
इसे भी पढ़ें :DGP का पुलिस अधिकारियों को निर्देश : मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों से उचित आदर के साथ व्यवहार करें
युवक के कान में कुछ कहता है बंदर
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी स्थान पर एक युवक एक बेंच पर बैठा हुआ है और मोबाइल में कुछ देख रहा है. युवक के पास ही एक बंदर बैठा हुआ है जो युवक की ओर बड़े ही ध्यान से देख रहा है. तभी वह युवक के कंधे पर अपने हाथ से ऐसे थपकी देता है जैसे कोई दूसरा युवक अपने दोस्त से कहने के लिए करता हो. वह बार-बार हाथ मारकर कह रहा हो सुन-सुन तो सही. बंदर भी कुछ ऐसे ही कर रहा है. तभी युवक बंदर को अपनी ओर बुलाता है उसके कान में कुछ कहने लगता है.
इसे भी पढ़ें :भाकपा माओवादियों ने जारी किया 14 पन्नों का बुकलेट, बताया क्या हैं उनके नये टारगेट
जिसे बंदर अपना हाथ लगाकर ऐसे सुनता कि जैसे कोई दूसरा उनकी बातें न सुन ले. उसके बाद बंदर भी युवक के कान में इसी तरह से कुछ कहता है. उसके बाद दोनों आराम से बैठ जाते हैं लेकिन कुछ देर बाद युवक अपना मोबाइल बंदर के हाथ में पकड़ा देता है. और उसके बाद बंदर भी मोबाइल की स्क्रीन पर उंगली से कुछ करने लगता है जैसे कि वह मोबाइल में कुछ खोज रहा हो जिसे वह युवक नहीं खोज पाया जिसे वह मोबाइल में खोज रहा था.
इसे भी पढ़ें :मास्क पहनकर रनिंग कर रहे शख्स का फट गया था फेफड़ा, बाएं से दाएं खिसककर आया दिल
बंदर भी आराम से मोबाइल में सर्च करता है
तभी युवक बंदर की ओर मुड़ता है और उसे मोबाइल में कुछ बताने लगता है. बंदर बड़े ही आराम से मोबाइल में अपनी सर्च जारी रखता है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं कि भला कोई बंदर बिल्कुल समझदार इंसानों की तरह की हरकतें कैसे कर सकता है.
इसे भी पढ़ें :Nia Sharma ने लिया बारिश का मज़ा, घर की छत पर किया Rain Dance, देखें वीडियो




