
New Delhi : कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने अलर्ट रहने को कहा है. पीएम ने इसे रेड सिग्नल के तौर पर लेने को कहा है. पीएम ने तीसरी लहर को रोकने का लक्ष्य दिया है. ये बातें नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहीं. उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में हालात अच्छे से बुरे, बुरे से बेहद खराब हो रहे हैं. दुनिया कोरोना की तीसरी लहर की तरफ बढ़ रही है और यह वास्तविकता है. भारत के लिए अगले 100 दिन बेहद अहम हैं.
डॉ. पॉल ने कहा कि देशवासियों को अब भी खतरा है. हम हर्ड इम्युनिटी से अभी काफी दूर हैं. हम लगातार वैक्सीनेशन को बढ़ा रहे हैं. जोखिम वाली कम से कम 50 फीसदी आबादी को वैक्सीन लगायी जा चुकी है.
इसे भी पढ़ें :कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पीएम ने किया आगाह, रिम्स-सदर ने शुरू की तैयारी
फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और हमें इसे बरकरार रखना है. डॉ. पॉल ने कहा कि अगले 100 दिन देश के लिए महत्वपूर्ण होंगे. कोरोना वैक्सीन की एक डोज से मृत्यु दर में 82 फीसदी कमी देखी गयी है.
श्री पॉल ने कहा कि हम जुलाई के पहले देश भरक में 50 करोड़ डोज वैक्सीन लगाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं. हम इसे पाने की स्थिति में हैं.
इसे भी पढ़ें :डीजीपी नीरज सिन्हा को मिला एक साल का एक्सटेंशन!
सरकार ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन के 66 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है. इसके अलावा 22 करोड़ डोज निजी क्षेत्र के लिए होगा.
जब उनसे पूछा गया कि बच्चों के लिए जायडस कैडिला की वैक्सीन कब तक आ जायेगी तो उन्होंने कहा कि डीजीसीआइ इसकी जांच कर रहा है. इसके लिए अभी और डाटा की जरूरत है. वैज्ञानिक प्रक्रिया चल रही है. हमें यह देखना है कि यह प्रभावी और सुरक्षित हो.
इसे भी पढ़ें :ICC T-20 WORLD CUP: ग्रुप स्टेज में ही दिखेगा भारत और पाकिस्तान का रोचक मुकाबला




