
Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी के डांगरडीह की रहने वाली 24 वर्षीया फुल्की कुम्भकार एक सितंबर से अपने घर से लापता है। खोज-बीन के बाद भी महिला का पता नहीं चलने पर परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी कपाली ओपी में जाकर दी। इसके बाद पुलिस ने सनहा दर्ज करके जांच कर रही है। गुरुपदो कुम्भकार ने बताया कि उसकी पत्नी फुल्की कुम्भकार उसने अपने सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों के यहां खोज-बीन कर चुके हैं। उसका कहना है कि उसकी पत्नी दिमागी रूप से बीमार है। उसका रांची में इलाज भी चल रहा था। उसके तीन बच्चे हैं और उसे देख-भाल करने में परेशानी हो रही है।




