
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को भवनाथपुर के भोगोडीह में नवनिर्मित सुपर पावर ग्रिड का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इसके साथ ही भवनाथपुर पावर सब स्टेशन का भी शिलान्यास किया था. पर इस कार्यक्रम में भवनाथपुर विधायक भानू प्रताप शाही को निमंत्रण नहीं मिला. भानू प्रताप ने इस पर स्पीकर के पास अपनी नाराजगी दर्ज करायी है. सीएम हेमंत सोरेन और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों सहित अन्य के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है.
इसे भी पढ़ें: JHARKHAND: निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक इसी सत्र मेंं!
सत्र के बीच शिलान्यास कार्यक्रम वैधानिक नहीं
भानू प्रताप शाही ने अपनी शिकायत में कहा है कि अभी विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. सत्रावधि में यह नियम बना हुआ है कि किसी भी तरह का कार्यक्रम, शिलान्यास, उद्घाटन या जिला की बैठक का आयोजन नहीं किया जायेगा. चूंकि ऐसे कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य है.
पर पावर ग्रिड के शिलान्यास में सीएम ने इसका ध्यान नहीं रखा. उन्होंने उनके विधानसभा क्षेत्र में उद्घाटन और शिलान्यास किया.
इसे भी पढ़ें: अब पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता ने भी कहा- विधानसभा में नमाज कक्ष की अधिसूचना गलत है
चूंकि विधानसभा में सत्र का यह पहला दिन था. नियमतः ऐसा नहीं किया जाना था. नियम का उल्लंघन किया गया. शिलान्यास और उद्घाटन की सूचना सरकार और अधिकारियों के द्वारा उन्हें जानबूझ कर नहीं दी गयी. यह उनके विशेषाधिकार का भी हनन है.
झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 188 के तहत हेमंत सोरेन, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, संचरण विकास निगम लि के एमडी केके० वर्मा और गढ़वा डीसी राजेश पाठक के खिलाफ विशेषाधिकार हनन लाया जाये.
विधि सम्मत कार्रवाई तत्काल की जाये जिससे प्रदेश में एक अच्छा संदेश पहुंचे. आगे से इस तरह की घटना फिर सामने न आये.
इसे भी पढ़ें: विधानसभा में 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, बिनोद सिंह ने कटौती प्रस्ताव वापस लिया




