Lead NewsSports

टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड से मुकाबला करने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में उतरेंगे ये खिलाड़ी

कानपुर के ग्रीन पार्क में होगा पहला टेस्ट मैच

Mumbai : टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया है. टी-20 के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होनेवाली दो टेस्ट मैचों के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया गया है.

टीम के अन्य सदस्यों में मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिद्धिमान साहा, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, एमडी सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं. जानकारी हो की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा.

इसे भी पढ़ें:इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला- बच्चों से ओरल सेक्स अति गंभीर अपराध नहीं, जानें सजा पर क्या दिया निर्णय

Related Articles

Back to top button