
Ranchi: पूरा झारखंड कोरोना की दूसरी लहर से बेहाल है. बाबानगरी देवघर भी इससे अछूता नहीं है. चूंकि इस आपदा की घड़ी में अक्सर संक्रमितों को ऑक्सिजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है.
ऐसे में जिले में संक्रमित मरीजों की सुविधा के लिये ऑक्सिजन की कमी को पूरा करने की जिला प्रशासन ने पहल की है. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण व संक्रमित मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्पतालों में Medical Oxygen की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने को जरूरी निर्देश जारी किये हैं.
Industrial Oxygen Cylinder को Medical Oxygen के refilling में प्रयोग किया जायेगा. इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक और उचित दिशा-निर्देश दिये गये हैं.
ऐसे शुरू हुई पहल
देवघर में स्थानीय निर्माता बिहार गैस लिमिटेड, जसीडीह द्वारा Medical Oxygen की व्यवस्था करने को कहा गया है. इसके लिये उसके द्वारा दुकानों,प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कराये गये Industrial Oxygen Cylinder वापस मंगाकर उन्हें Medical Oxygen के refilling का कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
इसके अलावे Medical Oxygen LP के स्थानीय निर्माता बिहार गैस लिमिटेड को निदेश दिया गया है कि उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों से अपने Industrial Oxygen Cylinder को उठाने को कहा जा चुका है. साथ ही उन सभी को Medical Oxygen के refilling के लिये टास्क दिया गया है.
इसे भी पढ़ेःकोरोना आपदा में मुंह दिखाई करके मरीजों की जान आफत में डाल रहे हैं प्राइवेट अस्पतालः बाबूलाल मरांडी
इन प्रतिष्ठानों, दुकानों से सिलेंजर लिये जायेंगे वापस
जिला प्रशासन ने जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों को कहा है कि उनके यहां जो इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार गैस लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराये गये हैं, उन्हें बिहार गैस को वापस कर दें.
वापस किये गये सिलेंडरों में मेडिकल ऑक्सीजन की रिफिलिंग की जायेगी. जिनका नाम इस लिस्ट में है- सर्वश्री ओम इंजिनीयरिंग वर्क्स, कोठिया, दुमका, सर्वश्री जय गुरू इंटरप्राईजेज, दुमका, सवश्री राय एजेन्सी, मधुपुर, सर्वश्री भारत एंड गैस, देवघर, सर्वश्री दानी गैस एजेन्सी, महगांवा/गोडडा, सर्वश्री रूकमणि इंटरप्राईजेज, झौंसागढी, देवघर. जिला प्रशासन को भरोसा है कि इससे मेडिकल ऑक्सीजन सिंलेंडरों की कमी जिले में दूर हो सकेगी. साथ ही कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु Medical Oxygen का निर्बाध रूप से आपूर्ति जिले में हो सकेगी.
इसे भी पढ़ेःप्रवासी मजदूरों के लिये फिर से जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर, जानिये किन नंबरों पर बता सकतें हैं अपनी समस्या




