DhanbadJharkhand

शादी समारोह में गुपचुप खाने को लेकर हुई मारपीट, एक की मौत, कई घायल

Dhanbad: धनबाद के बाघमारा थाना अंतर्गत एक शादी समारोह में गुपचुप खाने के लेकर दो पक्षों के बीच  मारपीट हो गयी. इसमें एक व्यक्ति की जान चली गयी है और कई लोग घायल हो गये हैं. डुमरा के जमुआटांड़ दास टोला में बीती रात एक प्रीतिभोज था. जिसमें शामिल हुए वधु पक्ष के लोगों से वर पक्ष के लोगो के साथ गुपचुप खाने को लेकर विवाद हो गया.

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में  मारपीट होने लगी. इस दौरान वर पक्ष के लोगो ने वधु पक्ष के लोगो को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. मारपीट के क्रम में वधु पक्ष से आये फुलारीटांड़ बस्ती निवासी दिलीप दास को चोट लग गयी औऱ उसकी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः जून के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारियों पर सीधी कार्रवाई, जिनके यहां किसानों का भुगतान लंबित : सरयू राय

घटना के आक्रोश में सड़क पर प्रदर्शन और हंगामा किया

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही घटना को लेकर दूल्हे अविनाश कुमार और पिता हीरालाल दास को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अविनाश ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मार-पीट हो गयी. जिससे यह घटना घटी. मृतक दिलीप दास और लड़की पक्ष के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम में भेजने के क्रम में परिजनों ने डुमरा मोड़ में रोड जाम कर दिया. और दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मौके पर बाघमारा पुलिस पहुंची और मामले को नियंत्रण में लिया.

इसे भी पढ़ेंः लंबे आंदोलनों के बाद भी डीवीसी प्रबंधन ने नदी में सिवरेज प्रदूषण पर नहीं लगायी है रोक

Related Articles

Back to top button