
Ranchi: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल को एक क्लिक पर लाने का काम जारी है. जिससे कि क्लिक करते ही स्क्रीन पर विभाग की पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी. इसी कड़ी में हॉस्पिटल के सर्जरी डिपार्टमेंट को भी इ-स्टोर से जोड़ा जा रहा है, जिससे कि सर्जरी डिपार्टमेंट में दवाओं की क्राइसिस नहीं होगी. वहीं पर्याप्त मात्रा में इंप्लांट और इक्विपमेंट्स भी उपलब्ध होगा. इससे मरीजों की सर्जरी किसी भी हाल में नहीं रूकेगी. वहीं मरीजों को सर्जरी के लिए लंबी वेटिंग भी नहीं मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़: मोटरसाइकिल चोरी एवं पर्स छिनतई की घटनाओं का उद्भेदन, 8 अपराधी गिरफ्तार
इ-गवर्नेंस से मिली राहत
मेडिकल स्टोर हर डिपार्टमेंट से जोड़ा जा चुका है. जिससे डॉक्टर कहीं से भी दवाओं का स्टॉक चेक कर सकते है कि किस जगह पर कौन सी दवाएं कितनी मात्रा में है. वहीं तत्काल दवाओं का इंडेंट भी आनलाइन कर सकते है. इससे फाइलों की मूवमेंट में समय नहीं लगेगा. डायरेक्टर ने बताया कि इ-गवर्नेंस से काफी राहत मिली है. कहीं से भी फाइलों को देखकर क्लियर किया जा सकता है. इसके परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे.
इनडोर में 1500 से ज्यादा मरीज
हॉस्पिटल में हर वक्त 1500 से ज्यादा एडमिट मरीज होते है. वहीं इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की संख्या हर दिन 400 के करीब है. ऐसे में इ-सर्जिकल स्टोर का फायदा मरीजों को मिलेगा. बताते चलें कि सर्जिकल आइटम्स की सप्लाई के लिए प्रबंधन ने पहले ही टेंडर निकाला था. जिससे कि हॉस्पिटल में सर्जिकल आइटम्स की कमी नहीं होगी.




