
Ranchi/Bokaro: बोकारो जिले के रेहला थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. चोरी कांडों के इन आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने सात बाइक बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शौक पूरा करने के लिए वह सभी चोरी करते थे. गिरफ्तार आऱोपियों में रॉबिन सिंह, रवि कुमार साव, विशाल कुमार चटर्जी, चंदन कुमार महतो और मोती कुमार ठाकुर का नाम शामिल है. बता दें कि बीते साल 23 दिस्मबर को सेक्टर 9 स्थित अलग अलग क्वार्टर से तीन बाईक की चोरी हो गयी थी. इसके बाद हरला थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की टीम मोटरसाईकिल चोरी एवं खरीद बिक्री में शामिल पांच आऱोपी को गिरफ्तार किया. उनके निशानदेही पर अलग अलग स्थानों से पांच चोरी किया हुआ मोटरसाईकिल एवं एक कटिग किया हुआ मोटरसाईकिल का पार्टस बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़: मोटरसाइकिल चोरी एवं पर्स छिनतई की घटनाओं का उद्भेदन, 8 अपराधी गिरफ्तार
इनमें से एक अपाची रवि कुमार साव के तेलडीहा चास स्थित घर से, विशाल चटर्जी के निशानदेही पर बीते शुक्रवार को चोरी का पैशन प्रो कुलिंग पौड के बगल झाड़ी से, हरला थाना क्षेत्र स्थित चिहाटी बस्ती निवासी चंदन कुमार महतो के घर से मोटरसाईकिल का कटिंग पार्टस, गोमो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित मोती ठाकुर के घर से होंडा सीडी, बैंक मोड़ ट्रैफिक थाना धनबाद से यामहा एफजेड, थाना में जब्त वाहन अपराधियों द्वारा चोरी के बाद बेचने के लिये धनबाद बासेपुर ले जाया जा रहा था. बैंक मोड़ ट्रैफिक पुलिस के चेकिंग अभियान को देखकर अपराधी बाईक छोड़कर फरार हो गये थे. इसके बाद पुलिस बाईक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी थी.




