JharkhandRanchi

श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव पर नहीं लगेगा मेला, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं

Ranchi : रांची गौशाला की ओर से 12 नवंबर को श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव मनाया जायेगा. हरमू रोड स्थित गौशाला प्रांगण में इसका आयोजन होगा. दिन भर गो पूजन, गो दर्शन, तुला दान कार्यक्रम चलेगा. गौशाला के मंत्री प्रदीप राजगढ़िया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव का संयोजक इस बार बसंत कुमार गौतम को बनाया गया है.

गौशाला में कार्यक्रमों के अलावा शहर के अन्य आठ जगहों पर भी गोशाला द्वारा कई आयोजन होंगे. इसके तहत प्रातः 7:बजे से 11:00 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखते हुए गौ दर्शन व गो पूजन का कार्य गौ भक्त, गौ प्रेमी कर सकेंगे. इन आठ स्थानों के लिए एक-एक व्यक्ति को प्रभारी बनाया गया है.

कोविड-19 को देखते गौशाला आपके द्वार, गौ माता आपके द्वार के तहत गौ माता को कुछ स्थानों पर पूजन दर्शन के लिए रखा गया है. यह व्यवस्था रांची गोशाला की तरफ से रखी गयी है. महोत्सव के दौरान कोरोना खतरे को देखते हुए किसी तरह के मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा का आय़ोजन नहीं होगा.

मौके पर अध्यक्ष अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, रतन जालान, उप मंत्री प्रमोद सारस्वत, सुरेश जैन, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, महोत्सव संयोजक बसंत कुमार गौतम सहित अन्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:अस्पताल के ICU में लगी भयंकर आग, 11 लोग जिंदा जले, आग बुझाने के उपकरण रहे नाकाम

किन स्थानों पर किन्हें बनाया गया है प्रभारी

  • चांदनी चौक- दीपक सरावगी
  • श्रीराम गार्डन (कांके रोड)- पवन बजाज
  • श्री कृष्ण नगर कॉलोनी (रातू रोड)- ओमप्रकाश बरेजा
  • होटल सिटी पैलेस (लालपुर) – विजय राजगढ़िया
  • मैकी रोड (महावीर चौक)- शिव भगवान अग्रवाल
  • श्री दुर्गा मंदिर (बकरी बाजार)-निर्मल मोदी
  • श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (सेवा सदन पथ)-शिव शंकर साबू
  • आरोग्य भवन के समीप (बरियातू)-सुनील गुप्ता

इसे भी पढ़ें:केंद्र की तरह पेट्रोल-डीजल में राहत दे झारखंड सरकार, JPSC रिजल्ट की हो जांच: दीपक प्रकाश

गोशाला को दें दानः अध्यक्ष

पुनीत कुमार पोद्दार ने कहा कि हमारे घरों में मांगलिक कार्य, जन्मोत्सव, शादी की वर्षगांठ, गृह प्रवेश, विवाह इत्यादि के अवसर आते रहते हैं. ऐसे मौकों पर गोशाला को अनुदान देकर पुण्य का भागी बनें. गौ भक्त गौ माता का पूजन कर दान स्वरूप राशि दान पात्र में डालें या प्रभारी को देकर रसीद अवश्य प्राप्त कर लें.

रांची गौशाला न्यास, रांची को दी जाने वाली दान में राशि आयकर की धारा 80 G के अंतर्गत छूट प्राप्त है. 1 रुपया प्रतिदिन की दर से 365 रुपये वार्षिक दान देने से भी गोशाला और गौ माताओं को लाभ होगा.

इसे भी पढ़ें:15 नवंबर तक आ सकता है धान खरीद पर कृषि विभाग का फैसला, आस में बैठे हैं किसान

Related Articles

Back to top button