Jamshedpur

मकान में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

Jamshedpur : सदर प्रखंड के हीराचुनी गांव में रजनीकांत महतो के मकान में अचानक आग लग गयी. आग लगने की भनक लगते ही परिवार के लोग घर से बाहर निकल गये. आस-पास के लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. बाद में दमकल विभाग को फोन करके घटना की जानकारी दी गई सके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. घटना के बारे में मकान मालिक रजनीकांत ने बताया कि घटना में उनके घर का कोई सामान नहीं बचा है.

जिला पार्षद ने पहुंचायी राहत सामग्री

गांव के एक मकान में आग लगने की सूचना पाकर बुधवार की सुबह जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को राहत सामग्री दी. पार्षद के साथ हरिपदो सिंह, रवि धीवर, महावीर पाल, विशु महतो, विद्या महतो, प्रधान महतो, टुंपा महतो, कमलेश महतो, अर्जुन सोरेन आदि पहुंचे हुए थे.

इसे भी पढ़ें- महिला की हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेका, पहचान नहीं होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी

Related Articles

Back to top button