Saraikela

महिला की हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेका, पहचान नहीं होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी

Saraikela : चांडिल थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को तालाब में फेक दिया गया. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो पायी है.

सुबह पड़ी थी लोगों की नजर

तालाब की तरफ शौच के लिए गये स्थानीय लोगों की नजर सुबह के समय पड़ी थी. लोगों ने देखा कि चिपड़ी और सलगाडीह के बीच तालाब में एक महिला का शव तैर रहा है. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी.

गला रेतकर हत्या की आशंका

पुलिस का कहना है कि महिला की गला रेतकर हत्य की गयी है. महिला की हत्या कहीं और की गयी है, लेकिन शव का तालाब में लाकर फेक दिया गया  है. पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान होने के बाद ही पूरी तरह से मामले का खुलासा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- हिन्दू युवा वाहिनी ने मानगो में अरविंद की हत्या का किया विरोध, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Related Articles

Back to top button