JharkhandLead NewsRanchi

राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गयी हैः अर्जुन मुंडा

  • सिमडेगा में डायन-बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाने का किया गया था प्रयास, देवकमल अस्पताल में चल रहा है इलाज

Ranchi : झारखंड के सिमडेगा जिले में गुरुवार को डायन बिसाही के आरोप में एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था. हालांकि पुलिस की तत्परता से महिला को बचा लिया गया है. महिला की हालात को देखते हुए देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने देवकमल अस्पताल पहुंच कर महिला का हाल-चाल जाना. साथ ही डॉक्टर से आग्रह किया है कि बेहतर से इलाज किया जाये और जल्द स्वस्थ हो जायें. यह घटना सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी गांव में हुई थी.

इस हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गयी है. महिला का नाम झरियो देवी है. पुलिस ने इस मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति के नाम फ्लोरेंस डुंगडुंग, सिलबीयुस डुंगडुंग,रवि सोरेंग,ज्योति सोरेंग व हेमंत टेटे है.

इसे भी पढ़ें:NEWS WING IMPACT : खबर छपने के 2 घंटे के भीतर सुजीत के अकाउंट में ट्रांसफर हुए 50 हजार

अर्जुन मुंडा ने मौजूदा सरकार पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि यहां पर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. सिमडेगा जिले में 1 सप्ताह के अंदर यह दूसरी घटना है. जो बेहद निंदनीय है. मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि खूंटी जिले में भी डायन बिसाही के आरोप में पति पत्नी की हत्या कर दी गयी थी.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि आम लोगों की जान इतनी आसान हो गयी है कि लोग किसी की जान ले रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें:मनरेगा: 100 दिन रोजगार देने में फेल, सिर्फ 2.4 फीसदी मजदूरों को मिला सौ दिन काम

दीपक प्रकाश और बाबूलाल ने भी देवकमल अस्पताल का किया दौरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मॉब लिंचिंग की शिकार झरियो देवी को देखने देवकमल अस्पताल गये. जहां उन्होंने मुलाकात कर देवकमल अस्पताल के संचालक डॉ अनंत सिन्हा से उनका बेहतर इलाज करने का आग्रह किया. साथ ही झरियो देवी के पुत्र वीरेंद्र से घटना के बारे में जानकारी ली.

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक, रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता , हरविंदर सिंह बेदी सहित कई उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:कई जगहों पर होगी बारिश, 3-4 डिग्री गिरेगा पारा

Related Articles

Back to top button