Dhanbad

धनबाद के कतरासगढ़ में पांच ट्रेनों के पुनः ठहराव पर लोगों में खुशी का माहौल

Dhanbad : धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग पर कतरासगढ़ स्टेशन में शनिवार से पांच ट्रेनों का पुनः ठहराव होने से स्थानीय लोगों में खुशी और हर्ष का माहौल है. रेलवे ने रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस, कोलकाता-मदार एक्सप्रेस का ठहराव कतरासगढ़ स्टेशन में आज से शुरू हुई.

बता दें कि कतरास में बंद पड़े सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग क़ो लेकर लगातार आंदोलन चलाने वाले रेल आंदोलनकारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है. इसी क्रम में रेल आंदोलनकारी शनिवार को तिरंगा लेकर कतरासगढ़ पहुंचे और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर किया. रेल आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद राजा ने कहा कि कतरास की जनता ने रेल के ठहराव के लिए एकजुट होकर राजनीतिक झंडे को छोड़ राष्ट्रीय ध्वज के साथ आंदोलन किया. जिसका परिणाम धीरे-धीरे देखने क़ो मिल रहा है. उन्होंने रेल प्रबंधन से बंद दूसरे अन्य सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग की.

मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजा, परवेज इक़बाल, विनय पासवान, उमेश ऋषि, नरेश दास, अजय सिंह, हैदर अली, दिनेश जेठुआ, विजय पासवान, नसीरुद्दीन खान, अमीर खान, अख्तर हुसैन, मो.राजा, मो.बाले, धुरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, गोपाल अग्रवाल, राम दास भुंइया, सोमन बाउरी, विक्की मालाबार, संजय, विष्णु राम, महतो मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button