
New Delhi: IRCTC का बुधवार को शुरुआती कारोबार में 15 फीसदी टूट गया और कीमत 4558.55 रुपये पर आ गयी. इस तगड़ी गिरावट के एक दिन पहले मंगलवार को मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में आईआरसीटीसी के शेयर में तगड़ा उछाल आया था और यह 6,396.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था. साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया था.
लेकिन बाद में शेयर मार्केट में कारोबार बंद होते-होते आईआरसीटीसी लगभग 15 फीसदी यानी करीब 1400 रुपये तक गिरकर 4996.05 रुपये पर आ गया.
अच्छी बात यह रही कि भारी गिरावट के बाद शेयर थोड़ा संभल गया और लगभग 7 फीसदी की गिरावट के साथ 5454.85 के स्तर पर बंद हुआ. बुधवार सुबह भी आईआरसीटीसी के शेयर में गिरावट का रुख जारी है.
बुधवार को शेयर मार्केट में कारोबार शुरू होने पर आईआरसीटीसी का शेयर 4826.70 रुपये पर खुला और देखते ही देखते 15 फीसदी टूटकर 4558.55 रुपये पर आ गया. कंपनी का मार्केट कैप इस वक्त 72,936.80 करोड़ रुपये पर आ चुका है. आईआरसीटीसी शेयरों के लिए फिलहाल अपर प्राइस बैंड 5,899.30 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 4,558.55 रुपये है.
इसे भी पढ़ें – राह चलती महिलाओं से छिनतई करने वाले दो पकड़ाए, 80 हजार का सोने के चेन बरामद




