GiridihJharkhand

पूर्व वार्ड पार्षद के नेतृत्व में जेएमएम का दामन थामने वाले युवा दुबारा बने भाजपाई, निर्भय शाहाबादी ने सदस्यता ग्रहण कराई

शहरी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, महिलाओं की उमड़ी भीड़

Giridih: गिरिडीह में भाजपा और जेएमएम प्रत्याशी के बीच जोर आजमाइश जारी है. सदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी और जेएमएम प्रत्याशी सुद्विया कुमार सोनू लगातार अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में भिड़े हुए हैं. एक दूसरे को राजनीतिक उठा पटक भी दे रहे है. लेकिन कुछ दिनों पहले शहरी क्षेत्र के जिस झिंझरी मुहल्ले में भाजपा से जेएमएम में गए पूर्व वार्ड पार्षद शिवम श्रीवास्तव के नेतृत्व में कुछ लोगों ने जेएमएम की सदस्यता ग्रहण किया था. उसी मुहल्ले में बुधवार को भाजपा समर्थकों ने भव्य आयोजन किया. और जिसमें बड़ी संख्या में इलाके की महिलाएं और युवा शामिल हुए. इस दौरान आयोजन में भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के साथ सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता राजेंद्र वर्मा और शशि सिन्हा के साथ मोनू सिन्हा भी शामिल हुए. आयोजन में जेएमएम गए युवाओं ने जेएमएम को झटका देते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया. तो वैसे युवाओं को भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी ने पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया. जबकि कई महिलाएं भी आयोजन में शामिल हुई.

इस दौरान महिलाएं भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी के साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखी. कई महिलाएं भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी के पांव छूकर आशीर्वाद लिया. मौके पर भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी ने कहा कि झूठे वादे कर पांच साल तक शासन करने वाले हेमंत सरकार को सत्ता से हटाने का समय आ चुका है. और महिलाएं और युवा इसमें अपनी बड़ी भूमिका निभाए. कहा कि सरकार बनते रहते हैं और जाते भी है. ये जनता के हाथों में है. लेकिन हेमंत सरकार ने जो पांच साल तक राज्य का बेड़ा गर्क किया. उससे जनता त्रस्त थी. और इसका जवाब यही चुनाव में मिलने जा रहा है. इधर बुधवार को भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी ने शहर के कई हिस्सों में जनसंपर्क अभियान चलाया. जिसमें हट्टी बाजार, हरिजन टोला समेत अन्य इलाके शामिल थे. मौके पर स्थानीय लोगों ने भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी का स्वागत भी पूरे गर्मजोशी के साथ किया. इस दौरान विशाल गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, बनारसी लाल दास, विनोद केशरी, जीवन दास समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे.

 

Related Articles

Back to top button