Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

आज से दिल्ली में फिर हुंकार भरेंगे किसान, रोकने की पुरजोर तैयारी में पुलिस

New Delhi : बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दे पर किसान एकजुट हुए है. इस मुद्दे पर किसान आज से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे हैं. दिल्ली की अलग-अलग सीमा पर किसान रविवार से ही जुट रहे हैं. आज 10 बजे से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई है. बताया जा रहा है कि किसानों को जंतर मंतर पर आंदोलन की प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली है. किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने सभी सीमाओं की सुरक्षा की बढ़ा दी है. साथ ही दिल्ली पुलिस ने जाम की आशंका को लेकर अडवाइजरी भी जारी की है. बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. किसान दिल्ली में प्रवेश ना कर सकें, इसलिए जांच के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ स्थानीय पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है.

बेशक, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था कर रखी है, लेकिन बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में किसान दिल्ली प्रवेश कर चुके हैं. किसानों ने प्रशासन से महापंचायत के लिए अनुमति मांगी थी. नई दिल्ली जिला पुलिस ने जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है. पुलिस का कहना है कि किसानों का स्पष्ट रुख नहीं होने की वजह से अनुमति देने में परेशानी हुई. ऐसे में किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा. रविवार से ही चेकिंग के बाद ही लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह : देवरी में धर्म परिवर्तन कराने में आरोप में शिक्षक समेत दो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button