Jamshedpur

सांप काटने के 28 घंटे बाद युवक की हुई मौत, वाइपर को अजगर समझ गया था पकड़ने

Jamshedpur : चकुलिया थाना क्षेत्र के बलियाजुड़ी में रसेल्स वाइपर सांप दंश से पीड़ित सुनिल पात्रो (21) की इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में मौत हो गयी. उसे इलाज के लिए गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को दिन के 1.30 बजे उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार के लोग एमजीएम अस्पताल में ही बिलख-बिलखकर रो रहे हैं. उसकी मां भी बेसुध हो गई है.

अजगर समझ गया था पकड़ने

दरअसल सुनिल ने जिस सांप को अजगर समझा था, वह जहरीला रसेल्स वाइपर था. अजगर की तरह ही इस सांप पर भी चकत्ते होते हैं, लेकिन यह उतना बड़ा नहीं होता. चकत्तों के कारण अकसर लोग उसे अजगर का बच्चा समझ लेते हैं. सुनिल के साथ भी वैसा ही हुआ. जैसे ही उसने सांप को पकड़ा, जहरीले वाइपर ने पलटकर उसके हाथ में डंस लिया. इसके बाद गांव में हल्ला मच गया कि यह अजगर नहीं, कोई जहरीला सांप है. गुस्साये गांव के लोगों ने मिलकर सांप को मार डाला और एक टोकरी में डालकर सुनिल के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचे.

सांप देखकर डॉक्टरों ने शुरू किया था इलाज

अस्पताल के डॉक्टरों को जब सांप को दिखाया गया, तब उन्होंने बताया कि यह बेहद जहरीला रसेल्स वाइपर सांप है. लेकिन डॉक्टरों की मेहनत सुनिल को बचा नहीं सकी. अंततः 28 घंटे बाद सुनिल की मौत हो गयी.

इसे भी  पढ़ें- संपत्ति विवाद में महिला को गला रेत कर मारने में बेटे-बहू के साथ पति भी था शामिल

Related Articles

Back to top button