
Chatra : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के मदरसा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने कुल्फी विक्रेता को रौंद दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक युवक जोरी निवासी अजीत कुमार है.
बताया जाता है कि अजीत कुल्फी लेने के लिए हंटरगंज गया हुआ था. इसी क्रम में तेज गति से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे पर खड़े अजीत को अपनी चपेट में ले लिया. इधर पुलिस ने अजित के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है. वहीं होली के दिन अजीत की मौत हो जाने से उसके घर में होली का उमंग मातम में बदल गयी है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें :Breaking News : होली के दौरान चली गोली, घटना स्थल पर युवक की मौत




