
Giridih: गिरिडीह के धनवार थाना इलाके के नगर पंचायत मस्जिद गली में रविवार शाम तेज आवाज के साथ एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. ब्लास्टिंग इतना अधिक शक्तिशाली था की जिस घर का सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. उसी घर के सामने एक पेड़ में ब्लास्ट के कारण आग लग गया. गनीमत रही की घटना के वक्त सिर्फ एक महिला घर में चंद फासले पर थी, जो मामूली रूप से झुलसी.

घटना के बाद फायर ब्रिगेड को जानकारी दिए जाने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक एक साथ तीन झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो चुका था. जिसमें भिखनी खातून, गुलशन खातून और जेबा खातून शामिल हैं. इस दौरान तीनों के घर में रखे कपड़े, अनाज और जेवर के साथ कुछ नकद रुपये भी जल गए. बताया जा रहा है कि एक घर में खाना बनाया जा रहा था इसी दौरान एलपीजी सिलेंडर के तेज आवाज में ब्लास्ट होने की बात कही जा रही है. जानाकारी के अनुसार तीनों महिला फेरी का काम करती है और घर घर जा कर ग्रामीणों में चूड़ी बेचने का काम करती है और घटना के वक्त सिर्फ जेबा खातून ही घर से कुछ दूर खड़ी थी. जबकि दो और महिला चूड़ी बेचने गई हुई थी.
इसे भी पढ़ें: शादी और दो बच्चों के बाद महिला प्रेमी के साथ हुई फरार, गिरिडीह पुलिस ने हरियाणा से किया बरामद




