
Lucknow : आखिरकार शिवपाल सिंह यादव ने नये राजनीतिक दल का गठन कर लिया. बता दें कि शिवपाल सिंह यादव ने अपनी नयी पार्टी का नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी तय किया है. चुनाव आयोग में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों में यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उनके निर्णय से अखिलेश यादव के माथे पर बल पड़ गये हैं. जानकारों का मानना है कि शिवपाल सपा के वोट बैंक में सेंधमारी कर देंगे. खबरों के अनुसार शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव आयोग से कार, मोटरसाइकिल या चक्र की मांग चुनाव चिह्न के रूप में की है. शिवपाल ने दावा किया है कि वह 2019 लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर लडेंगे.
इसे भी पढ़ेंः गृहमंत्रालय के निर्देश पर अब अमित शाह को राष्ट्रपति, पीएम मोदी जैसी सुरक्षा मिलेगी
सभी प्रत्याशी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे
सभी प्रत्याशी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे. इससे पूर्व समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक और अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को मेरठ में दावा किया कि उन्होंने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव को अपने मोर्चा से 2019 का चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है. भाई और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम का आशीर्वाद उनके साथ है. कैबिनेट मंत्री रहे मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यहां आयेाजित एक स्वागत कार्यक्रम में कहा कि महागठबंधन की बैठक में मुझे बुलाया नहीं गया. कहा कि समान विचारधारा वाले छोटे-छोटे 40 दल जिन्हें कोई पूछ रहा है, उन सभी को एकजुट कर संगठन बनाया है. वे सभी हमारे साथ हैं. शिवपाल ने कहा कि वे जल्द ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की कमेटियों का गठन करेंगे.




