National

गृहमंत्रालय के निर्देश पर अब अमित शाह को राष्ट्रपति, पीएम मोदी जैसी सुरक्षा मिलेगी

NewDelhi : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की तरह सुरक्षा  मिलेगी. अमित शाह उन नेताओं में शामिल हो गये हैं, जिन्हें एएसएल यानी एडवांस सिक्योरिटी लिएज़निंग की अतिरिक्त सुविधा दी गयी है. बता दें कि अब तक शाह जेड प्लस सिक्योरिटी से लैस थे, लेकिन अमित शाह को अब पूरे देश में एएसएल कवर भी दिया जायेगा. खबरों के अनुसार इंटेलीजेंस ब्यूरो द्वारा सुरक्षा समीक्षा किये जाने के बाद गृहमंत्रालय ने अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है. इस सुविधा के तहत भाजपा अध्यक्ष शाह को जिस जगह का जाना  होगा, सर्वप्रथम वहां एएसएल टीम जाकर सुरक्षा का मुआयना करेगी. साथ् ही राज्यों के पुलिस प्रशासन को सुरक्षा से जुड़े सुझावों का पालन करने का आदेश देगी.  इस संबंध में गृहमंत्रालय पहले ही सभी राज्यों को अमित शाह की नयी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी  प्रक्रिया का पालन करने का आदेश दे चुका है.

इसे भी पढ़ेंः आधार कार्ड की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर

एएसएल की टीम अमित शाह के दौरे के दो सप्ताह पूर्व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेगी

नयी व़्यवस़्था के तहत एएसएल की टीम अमित शाह के दौरे के दो सप्ताह पूर्व कार्यक्रम स्थल का जायजा लेगी. जानकारी के अनुसार हाल ही में अमित शाह की सुरक्षा को लेकर एक समीक्षा बैठक की गयी थी, जिसमें आईबी ने उन्हें उच्च खतरे वाले व्यक्तियों की श्रेणी में रखते हुए उनकी सुरक्षा में बढ़ोत्तरी की सिफारिश की. इसके बाद यह फैसला हुआ. जान लें कि अमित शाह को राउंड क्लॉक सीआरपीएफ का सुरक्षा कवच मिलता है. साथ ही 30 कमांडों हर समय उन्हें अपने घेरे में लिये रहते हैं. उनकी सुरक्षा में राज्यों की स्थानीय पुलिस भी लगी रहती है. वर्तमान समय में एएसएल टीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा को कवर करती है. बता दें कि जिन हस्तियों की जान को खतरा होता है, उन्हें कई प्रकार की सुरक्षा मिलती है. उऩ्हें एसपीजी, जेड प्लस, जेड, वाई और एक्स कटेगरी की सुरक्षा मिलती है. समय-समय पर हस्तियों की सुरक्षा की समीक्षा की जाती है.

Related Articles

Back to top button