
Hazaribag: हजारीबाग शहर में दशहरा पूजा धूमधाम तरीके से मनाया गया और शांतिपूर्ण तरीके से भी मूर्ति विसर्जन संपन्न हो गया लेकिन इसी बीच मीठा तलाब में शहर के आसपास के पूजा पंडालों से मां की प्रतिमा का विसर्जन जब हो रहा था इसी दौरान मोबाइल चोर भी वहां सक्रिय थे.
तीन मोबाइल चोर जब मूर्ति विसर्जन के दौरान लोगों के मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए तो भीड़ ने तीनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी. सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और भीड़ से दो युवकों को निकाल कर अपने साथ थाना ले गई. एक भाग निकला.
सदर थाना प्रभारी गणेश सिंह ने बताया कि जो दोनों युवक को भीड़ से बचाकर पुलिस थाना लाई है उसमें ओवैसी रजा पिता अनवर हुसैन और मोहम्मद मुस्लिम पिता मोहम्मद अजहर दोनों लोहसिंघना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. दोनों युवकों के विरुद्ध सदर थाना में कांड संख्या 391/2021 दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें – पलामू: पटरी पर सोकर वीडियो बना दोस्तों को भेजा, फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान
बताया गया कि जब थाना प्रभारी को घटना की सूचना मिली तो उन्होंने फौरन चालक राकेश कुमार और आरक्षी मनीष चंदेल को घटनास्थल रवाना किया. मौके पर दोनों ने बहुत ही कुशलतापूर्वक से भीड़ के बीच से दो युवकों को बाहर निकाला और साथ थाना ले आई.
बताया गया कि एक और युवक था जो मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें – पूजा कमेटियों को एडीएम का खेद मंजूर पर मंत्री की माफी नहीं, यह प्रमाण है कि जनता में सीएम-मंत्री की बातों का मोल नहीं रहा : सरयू




