Jamshedpur

जमशेदपुर: चोरी की वारदात से विजया गार्डन के लोगों में आक्रोश, बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह विजया गार्डन के रहने वाले श्यामसुंदर पांडे के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 80 लाख रुपये नकद और 60 लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए. श्याम सुंदर पांडे अयोध्या से जमशेदपुर वापस लौटे. चोरी की इस घटना से विजया गार्डन के रहने वालों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि यहां बिल्डर द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था काफी ढीली हो गई है. आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं. श्याम सुंदर पांडे ने मामले की शिकायत थाने पर की. लोगों का कहना है कि बिल्डर से कई बार सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बात की गई. लेकिन, वह ध्यान नहीं दे रहा है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: विजया गार्डन में चोरों का उत्पात, बंद घर से उड़ाए लाखों के गहने, अयोध्या गया था परिवार

Related Articles

Back to top button