ChaibasaJharkhand

Chaibasa : जिस देश का राजा व्यापारी होता है, उस देश का प्रजा भिखारी बन जाता है: हेमंत सोरेन

Chaibasa : चाईबासा में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा में सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा की देश को व्यापारी लोग चला रहे हैं. जिसके कारण देश में महंगाई इतनी बढ़ गयी है की लोगों का जीना मुहाल है. हर चीज पर टैक्स लगा दिया गया है. हर चीज को बेच दिया गया है. रेल टिकट जो 5 रूपये की मिलती थी अब 50 की मिलती है आम गरीब आदमी इस महंगाई में कैसे जियेगा. उम्होने तंज कसते हुए कहा की “जिस देश का राजा व्यापारी होता है, उस देश का प्रजा भिखारी बन जाता है”. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है की जो 1932 की बात करेगा वही झारखंड में राज करेगा. अपने इस यात्रा में सीएम ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. हेमंत सोरेन ने कहा की पहले ये लोग आदिवासियों को झारखण्ड अलग राज्य नहीं दे रहे थे और अब अलग राज्य मिला तो उस राज्य में आदिवासियों की सत्ता को छिनने के लिए हर कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा की मेरे पीछे एजेंसी लगाकर विपक्ष मुझे परेशान कर सकते हैं लेकिन मुझे परास्त नहीं कर सकते. दरअसल सोमवार को तय कार्यक्रम के तहत पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में सीएम हेमन्त सोरेन ने ख़ातियानी जोहार यात्रा की। यहां उन्होंने अलग अलग दो कार्यक्रमों में भाग लिया। पहला कार्यक्रम टाटा कॉलेज मैदान में हुआ। यहां पर उन्होंने सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिला की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जिले में चल रही सरकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की रिपोर्ट पर चर्चा की गयी और सभी योजनाओं को लाभुकों तक पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित करने का सख्त निर्देश दिया गया.

समीक्षा बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन चाईबासा के खुटखट्टी मैदान पहुंचे। खुटखट्टी मैदान में सीएम का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। यहां आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में झामुमो के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी सीएम हेमंत सोरेन का भाषण सुनने को व्याकुल दिखे. सीएम ने कहा की विपक्षियों ने 20 साल तक कब्जा कर राज्य चलाया और 20 साल में राज्य को सबसे पिछड़ा राज्य बनाकर छोड़ दिया. उन्होंने कहा की उनकी सरकार बनते ही 2019 में सरकार कोरोना महामारी आ गयी केंद्र सरकार ने अचानक लोकडाउन लगा दिया. इसके बावजूद उन्होंने सिमित संसाधनों का उपयोग कर राज्यवासियों को कोरोना के कहर से बचाने का काम किया.

आज सरकार स्थिर रूप से काम कर रही है तो विपक्ष के लोग और केंद्र सरकार जाँच एजेंसी लगाकर उनकी सरकार को अस्थिर करने का काम कर रहे हैं. 2024 में फिर से उनके लिए विपक्ष राजनितिक चुनौती खड़ी कर रहे हैं लेकिन इस चुनौती में भी वे जनता के आशीर्वाद से सफल होकर बाहर निकल आयेंगे. सीएम हेमंत सोरेन ने जहाँ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं केंद्र सरकार पर झारखण्ड सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी लगाया. झारखण्ड सरकार ने अतिरिक्त 20 लाख नाम राशन कार्ड में जोड़े जबकि केंद्र सरकार ने राशन देना बंद कर दिया, वहीं झारखण्ड सरकार बाजार से राशन खरीदकर गरीबों को बांटने का काम कर रही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा की आने वाले दिनों में शिक्षक और पुलिस की झारखण्ड में बड़े पैमाने पर बहाली होगी. उन्होंने झारखण्ड की जनता को स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया. कहा की अब केंद्र सरकार नौकरी नहीं देने वाली. आपकी पूंजी आपका पशुधन है. बकरी मुर्गी, सूअर, गाय आदि पालकर और अंडा बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें. बाहर से आये लोग ठेला में गुपचुप लिट्टी चोखा बेचकर बंगला ठोक रहे हैं तो आप क्यों नहीं ऐसा कर सकते हैं.उन्होंने कहा की आज गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा इसलिए विकसित राज्य बन गए क्योंकि वहां उनकी परम्परा संस्कृति जीवित है. वैसे ही हमें अपने परम्परा संस्कृति को बचाकर राज्य चलाना है. उन्होंने कहा की आने वाले एक साल में राज्य की सरकारी स्कूल को निजी स्कूल की तरह विकसित किया जायेगा जहाँ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ सभी सुविधाएँ मिलेगी जो की बड़े बड़े निजी स्कूलों को टक्कर देगी. उन्होंने सभी से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें आईएएस, आईपीएस, वकील, डॉक्टर बनाने की अपील की. मौके पर मंत्री जोबा मांझी, सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, झामुमो जिला अध्यक्ष विधायक सुखराम उरांव, दीपक बिरुवा निरल पूर्ति, कृष्णा गागराई आदि ने भी संबोधित किया। मंच पर झामुमो नेता सहित कोल्हान के विभिन्न कोने से हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित है। सभा स्थल पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

Related Articles

Back to top button